फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल में बच्ची से दरिंदगी: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिलीं...दिया ये आश्वासन

Thu, 29 May 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में धर्मस्थल के अंदर पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए  उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंची। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाएगी।

 
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता सिंह चाैहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाएगी। परिवार की हर संभव मदद होगी। ये बातें बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता चौहान ने पीड़ित परिवार से मिलकर कही।
विज्ञापन


डॉ. बबीता चौहान ने बच्ची और परिजन से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया। कहा कि पुलिस परिवार के साथ है। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाने का निरीक्षण भी किया। जगदीशपुरा क्षेत्र में 18 मई को घटना हुई थी।

ये भी पढ़ें -  UP: चांदी व्यवसायी की कार से बरामद हुई इतनी रकम, गिनते-गिनते थक गए आयकर अधिकारी; मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
विज्ञापन



 

परिजनों के मुताबिक, बच्ची एक धर्मस्थल के परिसर में खेल रही थी। तभी पवित्र उर्फ पम्मी बालिका को धर्मस्थल के अंदर ले गया, दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुन मंदिर की देखरेख करने वाले पहुंच गए। उन्होंने शोर मचा दिया। परिजन पहुंच गए, लेकिन आरोपी भाग निकला। घटना की रिपोर्ट परिजन ने नहीं कराई। 26 मई को घटना का वीडियो वायरल हुआ। इस पर मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। तब केस दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वालों की ऐसी पहुंच, शिकायतकर्ता पर ही लिख जाता था केस



 

समझाैता नहीं करें, दिलाएं सजा
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि बालिका के साथ हुई घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। 15 दिन में दोषी को सजा की कार्रवाई होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि समय पर विवेचना, साक्ष्य संकलन कर ऐसी कार्रवाई व सजा सुनिश्चित कराए, जो अन्य अपराधियों के लिए नजीर बने। उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची का परिवार समझौते के प्रयास में था, काउंसिलिंग व बातचीत कर परिवार को कार्रवाई के लिए तैयार कर भरोसे में लिया गया है, शीघ्र ही सजा की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ दरिंदगी करने वाले विकृत मानसिकता और नशा करने वाले होते हैं। परिवार वाले अपनी जिम्मेदारी को समझें। बच्चों का ध्यान रखें। कई बार लोग ऐसे मामलों में समझौता कर लेते हैं। इस प्रकरण में भी ये बात निकल कर आई कि परिवार समझौते के लिए राजी हो गया था। लेकिन ऐसा करने से अपराधी बच जाते है। इससे अपराध में वृद्धि होगी। इसलिए उत्पीड़न को सहे नहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें