फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सिर कुचलकर व्यक्ति की नृशंस हत्या से सनसनी, घर में घुसकर दिया सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम

Fri, 26 Mar 2021 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना चित्राहाट में एक व्यक्ति की नृशंस हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का मुआयना किया है। हत्याकांड को अंजाम घर में घुसकर दिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।चित्राहट के नाहि का पुरा में गुरुवार रात को घर में सो रहे ग्रामीण सुनील कुमार (44 वर्ष) की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह परिजनों के जागने पर घटना का पता चल सका। परिवार के लोग घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सुनील कुमार चारपाई पर सो रहे थे। उनकी सिर को कुचल कर हत्या की गई थी। घर की दीवार पर खून के छींटे थे।
आगरा दरोगा हत्याकांड: सिपाही के साथ निहत्थे ही गांव गए थे शहीद प्रशांत, आरोपी विश्वनाथ ने उठाया इसी बात का फायदा 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील के बेटे का कुछ दिन पहले गांव के ही व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। उसने बेटे के साथ मारपीट कर दी थी। सिर में चोट लगी थी। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में दोनों परिवार ने समझौता कर लिया था। उसी पर हत्या का शक जताया गया है। पुलिस तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें