फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहन को गोली मारने वाला भाई छह घंटे में गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। टेढ़ी बगिया में बहन को गोली मारकर फरार हुए आरोपी भाई को पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी नगर जोन की मदद से छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 100 फुटा रोड, टेढ़ी बगिया निवासी राहुल उर्फ चोबा अपनी छोटी बहन तन्नू के प्रेम विवाह करने और बड़ी बहन बेबी की सहेली इरम के घर में किराये पर रहने से नाराज था। इसी रंजिश में मंगलवार उसने घर की दूसरी मंजिल पर रसोई में खाना बना रही बेबी की पीठ में तमंचे से गोली मार दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पिता कृपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राहुल और उसकी भाभी राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
-
शाहदरा कट के पास से दबोचा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। बुधवार को सूचना पर पुलिस ने शाहदरा कट के पास से राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं।
विज्ञापन


पुराना आपराधिक इतिहास भी मिला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में एत्माद्दौला में और खंदौली थानों में शस्त्र अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हुए थे। वर्ष 2024 में ट्रांस यमुना थाने में मारपीट, नुकसान पहुंचाने और धमकी देने का मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन


बहन पर फायरिंग के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें