एटा में सगे भाई ने ही खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसने नौ साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। घिनौती वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब उसके पिता मायके गई मां को लेने गए थे। आरोपी के विरुद्ध पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम 19 वर्षीय भाई ने नौ साल की बहन के साथ खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद भाई वहां से भाग गया। घायल अवस्था में बहन घर पहुंची और छोटे भाई को रोते हुए आपबीती सुनाई।
इसी दौरान पीड़िता के ता ससुराल पत्नी को लेने गया हुआ था। मां और पिता को इसकी खबर छोटे भाई ने दी तो दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। माता-पिता घर पहुंचे तो लहुलुहान हालत में बालिका मिली। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है।