आगरा में देवर द्वारा भाभी के अश्लील फोटो रिश्तेदारों के बीच में वायरल करने का मामला सामने आया है। इस काम में महिला के पति के साथ देने का आरोप है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर देवर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में एक महिला के अश्लील फोटो देवर ने रिश्तेदारों के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिए। मामले में पीड़िता के भाई की शिकायत पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
रकाबगंज निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बहन की शादी नवंबर 2021 में हुई थी। ससुराल कोतवाली में है। तीन जून को जीजा के मोबाइल में एक व्हाट्सएप ग्रुप देखा। यह ब्रेकिंग न्यूज के नाम से बना था। ग्रुप से कई रिश्तेदार भी जुड़े थे। इसका एडमिन टंकी वाला पार्क, शहीद नगर निवासी दिलशाद था।
एडमिन ने बहन के अश्लील फोटो ग्रुप में पोस्ट किए। इसके बाद लेफ्ट हो गया। उसके लेफ्ट होने के बाद पीड़ित के मामा के नंबर को एडमिन बना दिया गया। मगर, मामा को इस बात की जानकारी नहीं थी। इस बारे में पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बहन के देवर ने फोटो वायरल कराए थे। देवर ने भाई के कहने पर ऐसा किया था। इस पर महिला के भाई ने तहरीर दी। मामले में पुलिस ने महिला के देवर और पति के खिलाफ आईटी एक्ट और आपराधिक षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।