मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पजाबा निवासी दुर्विजय की हत्या सगे भाई ने ही की थी। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि आरोपी के अनुसार मृतक पुस्तैनी जमीन को कम दामों में बेच रहा था, इस वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
पूछताछ में हत्या की बात कबूली
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि दुर्विजय के सगे भाई दुर्गेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। बताया कि भाई शराब आदि का नशा करता था। वह पैतृक जमीन को कम दामों में बेच देता था। इससे परिवार के सभी लोग परेशान थे। योजना के तहत दुर्विजय को शराब पिलाकर नशे में धुत कर रस्सी से गला दबाया, इसके बाद सिर को दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को एक बोरा में रखकर रमईहार गांव स्थित खेत में फेंक दिया था।
ये भी पढ़ें...
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली