हरदेव को कार में ले जाते देखकर ग्रामीण भी जुट गए। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। उधर, हरदेव के परिवार के लोगों को भी बता दिया। आरोपी हरदेव के साले कार को मुड़ी गांव की तरफ ले जा रहे थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर ली।
हाथरस मार्ग पर पड़ाव गांव के पास स्थित पुलिस बूथ पर कार को रोक लिया। जैसे ही डिक्की को खोलने का प्रयास किया तभी हरदेव पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलाैज के बाद मारपीट होने लगी। उस समय पुलिस बूथ पर दो दरोगा और तीन सिपाही तैनात थे।
उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी धक्कामुक्की की गई। पुलिस ने किसी तरह हरदेव को मुक्त कराया गया। दो लोग भी पकड़ लिए गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस को साैंपने का था इरादा
हरदेव के साले राजपाल ने बताया कि जीजा आए दिन बहन के साथ मारपीट करते हैं। उन्हें कई बार समझाया। उनसे कहते हैं कि बच्चे बड़े हो गए हैं। अब इस तरह से न करें मगर वो नहीं मान रहे हैं। बुधवार को उन्होंने बहन की पिटाई कर दी। उनके काफी चोट लगी थी। बहन को अस्पताल में भर्ती कराया मगर जीजा उन्हें देखने भी नहीं आए। उनकी हरकत की वजह से बच्चे भी साथ नहीं देते हैं। इस पर उन्हें समझाना चाहते थे। घर आने पर वो झगड़ने लगे। शोर मचा दिया तो वह उन्हें पुलिस के पास ले जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कार की डिक्की में किसान को बुरी तरह से बांधकर रखा गया था। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया। किसान के डिक्की में बंधे हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद है। पत्नी पति से अलग रहती है। उनके घर आने पर पति से विवाद हुआ था। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
">http://