फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाभी के मायके गए देवर ने की पिटाई, घर आकर सामान में लगाई आग

Wed, 13 Sep 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक गांव में देवर ने अपनी भाभी के मायके जाकर उसकी पिटाई कर दी। वापस घर आकर भाभी के कमरे में आग लगा दी। मामले में भाभी ने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम बकरई निवासी बबिता निवासी 29 अगस्त को अपने मायके बहोरा चली गई थी। उसका देवर नरेंद्र भी उसके मायके पहुंच गया। देवर व भाभी के मध्य कहासुनी हो गई। देवर ने भाभी की पिटाई कर दी। वापस अपने घर ग्राम बकरई आ गया। उसने 8 सितंबर को भाभी के कमरे में आग लगा दी। आग में घरेलू सामान आदि जल गया। जब जानकारी भाभी को हुई तो भाभी ससुराल बहोरा पहुंच गई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए देवर के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अमरेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें