फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: भाभी को अकेला देख देवर ने बना लिया अश्लील वीडियो, फिर की बेहद शर्मनाक मांग, थाने पहुंचा मामला

Sat, 24 Dec 2022 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति, देवर, सास और ननद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव में महिला के देवर ने छेड़छाड़ कर वीडियो बना लिया और संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला के भाई ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये है मामला 

विवाहिता के भाई ने बताया कि बहन की शादी चार वर्ष पूर्व शिवम के साथ की थी, जो करीब एक वर्ष बाद सेना में भर्ती हो गया। इसके बाद बहन ससुराल में ही रह रही थी। तभी देवर शिवकुमार ने घर में अकेला होने पर छेड़छाड़ कर वीडियो बना लिया और संबंध बनाने को दबाव बनाने लगा। बहन ने सास व पति से शिकायत की तो उन्होंने देवर का ही साथ दिया। आरोप है कि सेना में कार्यरत बहनोई भर्ती होने के बाद दूसरी शादी करना चाहता है और बहन का उत्पीड़न करा रहा है। बहन को घर से निकालना चाहते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: तीन और नए थानों में मिली थानेदारों को तैनाती, 30-30 का स्टाफ और मिलीं गाड़ियां

ये भी है आरोप 

आरोप है कि कई बार पंचायत करने के बाद ससुराल छोड़कर आए। इसके बाद ससुर व अन्य लोग बहन को गांव में छोड़कर शहर में स्थित श्याम विहार कालोनी वाले मकान पर आ गए। गांव में आटा तक नहीं छोड़ा और बहन को घर में भूखा रखा। थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति, देवर, सास और ननद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें