फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादीशुदा साली पर जीजा ने चलाया ऐसा जादू...उड़े ससुराल वालों के होश; मामला जान पुलिस भी सन्न

Mon, 22 Apr 2024 04:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

शादीशुदा साली पर जीजा ने ऐसा जादू चलाया कि वो उसके जाल में फंस गई। साली के ससुराल वालों ने बताया की जीजा महिला को अगवा कर ले गया। इसके साथ ही घर में रखी नकदी और जेवर भी गायब कर दिये गए। परिवार के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। 

 
विज्ञापन
महिला का सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव से जीजा अपनी शादीशुदा साली को अगवा कर ले गया। मामले की जानकारी होने पर साली के ससुर ने जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं साली से घर में रखी नकदी व आभूषण भी निकवा लिए जाने का आरोप भी है।
विज्ञापन


सोरोंजी क्षेत्र से रविवार की दोपहर महिला घर में अकेली थी। परिजन गेहूं की कटाई करने खेत पर गए हुए थे। जब वह वापस घर आए तो महिला घर से लापता था और सामान बिखरा हुआ था। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजन को जानकारी हुई कि महिला का जीजा उसे अगवा कर ले गया है। फोन से संपर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। 

महिला के ससुर ने आरोपी जीजा के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। ससुर का आरोप है कि महिला व उसका जीजा घर में रखी 45 हजार रुपये की नकदी और आभूषण भी अपने साथ ले गए हैं। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि महिला को अगवा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। शीघ्र ही बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें