संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर होगी कार्रवाई
खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शादी के लिए जोड़ों की तलाश व सत्यापन करने वाले ग्राम पंचायत सचिव मरसेना कुशलपाल, ग्राम पंचायत घिरौली सचिव अनुराग सिंह, एडीओ कॉपरेटिव सुधीर कुमार एडीओ समाज कल्याण विभाग चंद्रभान सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
टूंडला के खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से शादी करने वाले भाई के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है। दोबारा शादी करने वाली अपात्र महिला से प्रदत्त गृहस्थी का सामान ले लिया गया है। छात्रा के दो आधार कार्डों की जांच चल रही है। जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
टूंडला कोतवाली के प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में अनुपस्थित जोड़ों के स्थान पर फर्जी तरीके से शादी करने के मामले में तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।