फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन के हाथों में सज रही थी महंदी, भाई लगा रहा था फंदा...ऐसी घटना, जिसने उजाड़ दीं खुशियां

Mon, 03 Mar 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चचेरी बहन की विदाई से पहले भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने बताया कि पत्नी  से विवाद के बाद उसने ये कदम उठाया। 
 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नया घेर, जीवनी मंडी निवासी मोहित (27) ऑटो चालक थे। पत्नी रूपम और दो बेटियों के साथ रहते थे। शनिवार को चचेरी बहन की शादी थी। पत्नी बच्चों के साथ पैतृक घर लंगड़े की चौकी गई थी। पत्नी और बच्चे पहले घर वापस आए। बहन के फेरे होने के बाद रात 2 बजे मोहित वापस घर लौटकर आ गया। सुबह 4 बजे पत्नी रूपम ने मोहित को फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन


पुलिस और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आशंका है कि पति-पत्नी के बीच ही कोई विवाद हुआ होगा। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन से बातचीत और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें