फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में भाई व दोस्त को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में भाई व उसके दोस्त को जेल भेजा है। वहीं अब पीड़ित किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 30 अप्रैल की रात को आईएसबीटी के पास नशे की हालत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने चाइल्ड लाइन की मदद से आश्रय दिलाया। चाइल्ड लाइन ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। इसके बाद उसे वन स्टाप सेंटर में भर्ती करा दिया गया। पांच मई को थाना प्रभारी एएचटीयू ने जानकारी ली। पता चला कि पीड़िता नाबालिग है। मेडिकल में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। काउंसिलिंग में पीड़िता ने अपने भाई और दोस्त पर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए। इस मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी रिश्ते के भाई और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। वहीं किशोरी का आयु का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आनी है। वहीं कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। अगर, किशोरी अपने साथ दुष्कर्म में कुछ और लोगों के नाम बताएगी तो उन्हें भी आरोपी बनाकर गिरफ्तारी की जाएगी। अभी किशोरी को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें