फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ये है स्मार्ट सिटी का हाल, यहां कोई मरे या जीए, किसी को फर्क नहीं पड़ता

Fri, 10 Jan 2025 12:35 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

प्रकाश नगर निवासी राजेश की टूटी पुलिया में स्कूटर गिरने से सिर में चोट आई। सड़क पर ही मौत हो गई। नगर निगम की लापरवाही ने एक जिंदगी छीन ली। बावजूद इसके शहर में हालात में कोई सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
मृतका फाइल फोटो और पुलिया जहां हुआ हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कागजों में स्मार्ट सिटी बन चुके शहर में कहीं पुलिया टूटी है, कहीं खुले मैनहोल और कहीं मैनहोल के ढक्कन गायब हैं। सड़क सुरक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। समाजसेवियों का कहना है कि कोई मरे या जीए, जिम्मेदारों पर इसका कोई फर्क नहीं है। नगर निगम की लापरवाही से कारखाना संचालक राजेश की जान चली गई।
विज्ञापन


यहां निकलना खतरे से खाली नहीं
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर क्षतिग्रस्त पुलिया, खुले मेनहोल का सर्वे कराने का बृहस्पतिवार को दावा किया गया। लेकिन, हादसे के 24 घंटे बाद भी धरातल पर हकीकत नहीं बदली। अमर उजाला टीम ने पड़ताल की। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 में एक बैंक के सामने छह महीने पहले बनी पुलिया क्षतिग्रस्त मिली। टूटी पुलिया पर अंधेरा है। रात में किसी जान जा सकती है।

शिकायत पर नहीं होती सुनवाई
क्षेत्रीय पार्षद गजेंद्र पिप्पल का कहना है कि शिकायत पर सुनवाई नहीं होती। मारुति एस्टेट चौराहा स्थित सुलहकुल नगर में सीवर मैनहोल का ढक्कन धंस गया। ऊपर से वाहन गुजर रहे हैं। बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

रेजिडेंट सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा का कहना है कि सीवर व मैनहोल रखरखाव करने वाली एजेंसी हर साल करोड़ों रुपये वसूल रही है। इसके बाद भी क्षतिग्रस्त मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगाए जा रहे हैं।

और कितनी जाएंगी जान
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने शंकरगढ़ पुलिया पर हुए हादसे के बाद डीएम व नगरायुक्त को पत्र लिखा है। दोषियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है। साथ ही पूछा है कि और कितनी जानें जाएंगी, तब जिम्मेदारों के आंख-कान खुलेंगे।

 
विज्ञापन

पहले भी हुए हादसे
- 2009 में यूपीएसआईडीसी साइट सी में नाले में गिरने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई।
- 2018 में कोठी मीना बाजार खुले नाले में गिरने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई।
- 2019 में लंगड़े की चौकी इलाके में बारिश के दौरान एक बच्चा नाले में बह गया।
- 2022 में धनौली में खुले नाले में गिरने से 4 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई।
- 2023 में कोठी मीना बाजार में बाइक सवार पुरुष व महिला नाले में गिरे, महिला की मौत।

कार्रवाई में पक्षपात का आरोप
 हादसे में राजेश की मौत के बाद नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने अवर अभियंता पवन कुमार को निलंबित किया है। मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, जेडएसओ व एफएसआई को नोटिस भेजा है। जबकि सहायक अभियंता सोमेश कुमार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। निलंबित अभियंता पवन कुमार का कहना है कि मेरा उस क्षेत्र से स्थानांतरण हो चुका था। कार्रवाई में पक्षपात हुआ है। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि  खुले मैनहोल, पुलिया व गड्ढे में किसी राहगीर की जान गई तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें