फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ लाखों की नकदी जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मोहल्ला रसूलाबाद स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलाबाद निवासी शंभू दयाल कुछ दिन पूर्व पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे बच्चों से मिलने गए हैं। मंगलवार रात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ कर कमरों में रखे अलमारी व बक्सों में रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पास ही रह रहे शंभू के भाई उदयवीर ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। उदयवीर ने बताया कि चोर लाखों के जेवर और नकदी चुरा ले गए हैं। बताया कि भाई के आने के बाद ही चोरी गई नकदी जेवर की कीमत का सही पता लग सकेगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें