ताजमहल देखने पहुंची ब्रिटिश पर्यटकों की टोली में शामिल महिला सुजैन एन बरेट को रॉयल गेट के पास बंदर ने काट लिया। सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें डिस्पेंसरी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताज महल देखने मंगलवार की सुबह पहुंचे ब्रिटिश दल की खुशियां उस वक्त काफूर हो गई, जब रॉयल गेट के पास बंदरों के एक झुंड ने उनके एक साथी को काट लिया।
विज्ञापन
ग्रुप के साथ चल रहीं ब्रिटेन की महिला पर्यटक सुजैन एन बरेट को बंदर के काटने पर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी पर्यटक सहम गए और चीख-पुकार शुरू हो गई।
मौके पर मुस्तैद सीआईएसएफ के जवानों ने घायल विदेशी पर्यटक को ताज परिसर स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल भेजा गया। संवाद