फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मिले ब्रिटिश नागरिक की मौत: पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार; 50 से अधिक किताब तो 100 से अधिक लिखे लेख

Sun, 30 Jul 2023 11:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मिले ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने उनका अंतिम संस्कार कराया। उन्होंने 50 से अधिक किताब और 100 से अधिक लेख लिखे हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश नागरिक श्याम जिन्द्रीच मेहता (फाइल फोटो), पुलिस ने निकाली अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आगरा के बिचपुरी में घूमते हुए मिले ब्रिटिश लेखक और योगाचार्य श्याम जिंडरिच मेहता का 24 जुलाई को एसएन मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान निधन हो गया था। रविवार को दूतावास से अनुमति पर एक परिचित के पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। थाना पर्यटन और एमएम गेट पुलिस ने ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि श्याम जिंडरिच मेहता 71 साल के थे। वह वर्तमान में लंदन में रह रहे थे। पत्नी इंद्रा मेहता भी वहीं रहती हैं। वह लेखक थे। 100 से अधिक आर्टिकल लिख चुके थे, जबकि 50 से अधिक पुस्तक लिखी थीं। योग पर काम कर रहे थे। श्याम जिंडरिच मेहता मई 2022 में भारत आए थे। ऋषिकेश में रह रहे थे। इसी वर्ष फरवरी में लखनऊ के लिए निकले थे। बिजनौर से लापता हो गए थे। वह कावड़ यात्रा के साथ बिचपुरी आ गए थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

विज्ञापन

बिचपुरी में मिले थे श्याम

श्याम इंड्रिच मेहता बिचपुरी में मिल गए थे। पर्यटन पुलिस उनको थाने लाई थी। वह ठीक से अपनी बात नहीं बता पाए थे। 25 फरवरी को उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा था। जून में तबीयत ठीक हो गई। इस पर ब्रिटिश एंबेसी से संपर्क किया गया। उनके पासपोर्ट की अवधि भी समाप्त हो गई थी। 22 जुलाई को तबीयत बिगड़ऩे पर उन्हें एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः- चोरी का माल खरीदने का मामला: नोएडा पुलिस ने मथुरा में दी दबिश, सराफ को उठाया; लंबी पूछताछ के बाद छोड़ा

पुलिस ने निकाली अंतिम यात्रा

शव लेने के लिए दूतावास के माध्यम से श्याम इंड्रिच की पत्नी इंद्रा मेहता से लंदन में संपर्क किया गया। उन्होंने अपने परिचित सूरत निवासी रवि पटनायक को अंतिम संस्कार के लिए नामित किया। रवि कई साल पहले उनके घर में रहे थे। इसलिए उन्हें जानते थे। रवि अपने दोस्त के साथ रविवार को आगरा पहुंचे। इस पर पोस्टमार्टम कराया गया। पर्यटन पुलिस और थाना एमएम गेट पुलिस ने रवि पटनायक की मौजूदगी में अंतिम यात्रा निकाली। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: हल्दीघाटी पैसेंजर के कोच की बत्ती गुल, यात्रियों ने किया हंगामा; डेढ़ घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन

श्याम जिंडरिच मेहता का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में इलाज कराया गया। वह ठीक भी हो गए थे। मगर, तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सेप्टीसीमिया शॉक आया है। -सैय्यद अरीब अहमद, एसीपी ताज सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें