15एमएनपी-41-कुसमरा में जर्जर नहर का पुल
- फोटो : MAINPURI
कुसमरा (मैनपुरी)। नगर क्षेत्र में लोअर गंग नहर और ईशन नदी पर बने पुलों की वर्षों से उचित रखरखाव और मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। पुलों से ओवरलोड वाहनों के आवागमन से पुल की हालत और अधिक खराब हो रही है। अगर समय रहते इन पुलों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर के उत्तर दिशा की ओर बह रही ईशन नदी और दक्षिण दिशा में बह रही लोअर गंग नहर पर बने पुल वर्षों पुराने हो चुके हैं। उचित रखरखाव व समय से मरम्मत नहीं हो पाने के कारण इनकी हालात बद से बदतर होती चली जा रही है। इन पुलों पर यातायात का भारी दबाव है। इसके बावजूद इनकी मरम्मत पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। काफी पुराना निर्माण होने और यातायात के दबाव के कारण पुलों के स्तंभ खराब हो चुके हैं। पुलों पर बनी सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। पूरी तरह जर्जर हो चुके पुलों से गुजरना वैसे तो पूरे वर्ष खतरनाक है, लेकिन बारिश के मौसम में खतरा दो गुना हो जाता है।
पूरी तरह रुक जाएगा यातायात
इटावा बरेली राष्ट्र्ीय राजमार्ग पर बने पुल करीब 100 वर्ष पुराने हो चुके हैं। ढढौस पुल की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। अगर यह पुल किसी दिन धराशाई हो गए तो हाईवे पर चलने वाला यातायात पूरी तरह रुक जाएगा। राहगीरों के आवागमन में मुसीबत होगी।
पुलों के जर्जर होने की जानकारी कराई जाएगी। इंजीनियरों से जांच कराने केे बाद पुलों की मरम्मत कराई जाएगी।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम