फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रावली पर स्टील गर्डर से बन रहा पुल, दिसंबर में चलेगी मेट्रो

विज्ञापन
मेट्रो के लिए रावली और बन रहा स्टील गर्डर से पुल। अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। मेट्रो ट्रेन के लिए रावली पर स्टील गर्डर से पुल बनाने का कार्य शुरू हो गया है। अक्तूबर तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा और दिसंबर से आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की सुविधा हो जाएगी। जाम से भी बचाव होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन है। ये एलिवेटेड ट्रैक है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बन रहा है। इसमें रावली और हरीपर्वत चौराहे पर रेलवे लाइन गुजर रही है। इसके ऊपर स्टील गर्डर का पुल बनाया जा रहा है, जिससे यह ज्यादा मजबूत होगा और निर्माण भी तेजी से होगा। रावली पर इसका काम शुरू हो गया है। हरीपर्वत पर इसके लिए पिलर बन चुके हैं, अगले महीने से गर्डर पुल बनाने का कार्य शुरू होगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि रेलवे लाइन के ऊपर से स्टील गर्डर से पुल बन रहा है। यह कार्य 2 से 3 महीने में पूरा हो जाएगा। नवंबर में ट्रायल और दिसंबर से लोग आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

हरीपर्वत और रावली पुलिया होगी चौड़ी
रावली-हरीपर्वत से रेलवे लाइन गुजर रही है। अभी यहां की पुलिया सकरी है। ट्रैक बनने के बाद रोड के बीच में डिवाइडर भी बनेगा। ऐसे में पुलिया और सकरी हो जाएगी। ऐसे में रावली और हरीपर्वत पर पुलिया को चौड़ा किया जाएगा। ये कार्य रेलवे करेगा, भुगतान शासन की ओर से होगा। इसका सर्वे भी हो गया है। करीब 15 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें