फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने पूरा किया ससुर का सपना, हेलीकॉप्टर से विदाकर ले गया दुल्हन

Sat, 09 Mar 2019 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन व उनके परिजन।
विज्ञापन
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव धानातेजा में एक युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करा कर लाया। हेलीकॉप्टर में बैठ कर आई दुल्हन को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

 
धानातेजा निवासी चौधरी धर्मवीर सिंह के पुत्र सुमित चौधरी का रिश्ता चंद्रपुरी कालोनी निवासी कैप्टन उदयवीर सिंह चौधरी की पुत्री वंदना चौधरी के साथ तय हुआ। सात मार्च को सुमित और वंदनी की धूमधाम से शादी हुई। 

दुल्हन के पिता कैप्टन उदयवीर सिंह चौधरी की इच्छा थी कि उनकी पुत्री हेलीकॉप्टर में बैठ कर अपनी ससुराल जाए। पिता की इच्छा की खातिर सुमित चौधरी अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठकर अपनी ससुराल पहुंचे। 
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर की लैंडिंग जयगुरुदेव आश्रम पर हुई। शुक्रवार को सुबह 10 बजे सुमित चौधरी अपनी दुल्हन वंदना चौधरी को हेलीकॉप्टर से विदा करा कर लाए। रिफाइनरी क्षेत्र में पहली बार कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें