फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बरात में लड़खड़ाए दूल्हे के कदम, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बैरंग लौटे बराती

Wed, 17 Mar 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के कस्बा बेवर में दूल्हा अस्वस्थ होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लोगों ने पुलिस को बरात को बंधक बनाने की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। समझौता होने के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। 
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में सोमवार रात में बरात को बंधक बनाए जाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वहां पहुंचने के बाद पता चला कि दूल्हे के अस्वस्थ होने की वजह से विवाद हुआ था। रात भर दोनों पक्ष के बीच पंचायत हुई। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई।
आगरा: पिता करा रहे 25 साल अधिक उम्र के व्यक्ति से शादी, किशोरी ने लगाई मदद की गुहार और फिर हुआ ऐसा...
विज्ञापन


बताया गया है कि सोमवार को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बरात कस्बा स्थित एक मैरिज होम में आई थी। बरात की आवभगत की गई। लगन का कार्यक्रम हंसी खुशी से संपन्न हो गया। जब बरात की तैयारी हुई तो दूल्हे की चाल ढाल देख कर दुल्हन पक्ष के लोगों को शक हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि दूल्हे के कुछ अंग सही से काम नहीं करते हैं। जानकारी होते ही दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने ऐसे लड़के से शादी करने के लिए साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन


इस बीच किसी ने पुलिस को बरात बंधक बनाने की सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। वहां काफी देर तक पंचायत हुई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन ही वापस लौट गई। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि बारत में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से मामला सुलझा लिया। थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें