फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के सातवें दिन ही गहने व नकदी लेकर भागी दुल्हन, ससुरालीजनों पर लगाया ये आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 Jun 2025 09:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पीड़ित ने पत्नी और उसके दो मित्रों पर साजिश करने की बात कही है। साथ ही शादी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है।  
 
विज्ञापन
Bride - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव फतेहपुरा निवासी राकेश ने दुल्हन पर सातवें दिन ही गहने और नकदी लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोगों पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2 जून 2025 को पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की एक युवकी के साथ हुई थी। 8 जून की सुबह 3 बजे पत्नी मायके जाने की कहकर घर से चली गई। पीड़ित ने पत्नी और उसके दो मित्रों पर साजिश करने और शादी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन

बताया कि शादी के नाम पर ससुराल पक्ष ने 50 हजार रुपये नकद, कोर्ट मैरिज कराने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में कोर्ट मैरिज न होने पर 1.80 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। ससुराल पक्ष के लोगों और उनके साथियों ने धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें