फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल नहीं यातनागृह: टॉयलेट के दरवाजे कर दिए बंद, फिर रखी ऐसी शर्त; बहू पर जुल्म की कहानी सुनकर कांप जाएंगे

Wed, 18 Mar 2026 08:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दहेज के लिए विवाहिता को टॉयलेट इस्तेमाल करने तक से रोका गया और एक लाख रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में दहेज लाने पर टॉयलेट और बाथरूम इस्तेमाल करने की शर्त सास ने रख दी। विवाहिता छत पर कपड़ों की आड़ लगाकर नहाने लगी तो देवर ने फोटो खींच लिए। शिकायत पर पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


 

वर्ष 2020 में हुआ था निकाह
पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 16 नवंबर 2020 को जुबैर के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में एक लाख रुपये कम मिलने की बात कहकर पति जुबैर, सास फरजाना, ससुर शाहिद अली, देवर असद और ननद रोसी व अर्शी लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता को कमरे में न रखकर छत पर रहने को मजबूर किया गया। शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए मायके से एक लाख रुपये लाने को कह दिया। टॉयलेट जाने के रास्ते की सीढ़ी का गेट बंद कर दिया।

 
विज्ञापन

देवर ने खींच ली अश्लील तस्वीरें 
8 जनवरी को नहाते समय देवर असद ने उसकी फोटो खींच ली और विरोध करने पर पति व अन्य ससुरालियों ने पीटा। 8 फरवरी को फिर पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई तो डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास को प्रार्थनापत्र दिया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें