फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में लड़के की जाति पर परिजन नाराज, दुल्हन बोली- मैं तो जाऊंगी दूल्हे राजा के साथ

Wed, 03 Jul 2019 09:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मैनपुरी में सोमवार रात आई बरात में वधू पक्ष ने दूल्हे पर जाति बदलकर शादी करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। थाने में दूल्हे ने बताया कि दुल्हन को उसके बारे में सब मालूम है। वहीं दुल्हन बनी युवती युवक के साथ ही रहने को अड़ी है। 

विज्ञापन


कन्नौज की रहने वाली युवती की शादी आगरा निवासी युवक के साथ तय की गई थी। बताया गया था कि लड़का इंजीनियर है। सोमवार की रात धूमधाम से बरात शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मैरिज होम में पहुंची। बरात में सब कुछ ठीक चल रहा था, इस दौरान अचानक दुल्हन पक्ष के लोगों ने शक होने पर दूल्हे की बहन से जाति के बारे में पूछताछ की। 

पता चला कि लड़का लोधी राजपूत है। इस बात की जानकारी होते ही दुल्हन पक्ष के लोग उखड़ गए। धोखाधड़ी कर शादी रचाने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और सभी को थाने ले आई। 

विज्ञापन

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग

करीब तीन घंटे तक वहां पंचायत चलती रही, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद पुलिस दूल्हा व उसके भाई को पकड़ कर थाने ले आई। दूल्हे ने बताया कि वो बिहार के सहरसा में इंजीनियर है। वो भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। 

करीब दो वर्ष पूर्व कन्नौज में युवती से उसकी मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। उसकी जाति के बारे में वो सब कुछ जानती है। वहीं दुल्हन बनी युवती युवक के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। 

जयमाला की रस्म होने के बाद ही समारोह में हंगामा शुरू हो गया था। इस बीच आगे की रस्में शुरू नहीं हो सकी थीं। दुल्हन मांग में सिंदूर भर कर थाने पहुंच गई। कहा कि वो कोर्ट मैरिज कर चुकी है। दोनों की शादी हो चुकी है, दोनों बालिग हैं। हम साथ ही रहेंगे।
विज्ञापन

'बेटी से वास्ता नहीं'

युवती के परिजनों का कहना था कि वो अब उसे ले जाना भी नहीं चाहते, मगर दहेज में दिया गया सामान आदि वापस चाहिए। युवती के पिता ने कहा कि बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश के तहत पूरे परिवार को धोखे में रखा। वह अपनी जिंदगी जीना चाहती है तो जिए, लेकिन अब उन्हें कोई वास्ता नहीं है। 

इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों के बीच बातचीत कर हल निकाला जा रहा है। यदि कोई तहरीर दी जाएगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें