फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी छूटने से पहले उठी अर्थीः विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, दूसरे दिन अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

Tue, 28 Feb 2023 09:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में खुशियों वाले घर में उस समय मातम छा गया जब विदा होकर आई दुल्हन की दूसरे दिन ही मौत हो गई। घटना से मायके व ससुराल पक्ष में रोना-पीटना शुरू हो गया। रिश्तेदार व ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।  

 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इससे शादी की खुशी वाले घर में मातम छा गया।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के महादेव गली निवासी राजू की 26 फरवरी को आगरा के धूलिया गंज निवासी सोनिया पुत्री स्वर्गीय मुन्नालाल से शादी हुई थी। शादी के बाद रामू दुल्हन को हंसी-खुशी 27 फरवरी को विदा कराकर घर लेकर आया। 28 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे दुल्हन सोनिया की अचानक हालत बिगड़ गई।

भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे परिजन

ससुराल के लोग उसे लेकर भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा सोनिया को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर दुल्हन के भाई करन कुमार व मायके के अन्य लोग सीकरी पहुंचे। मायकेवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं, शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत से परिजन ही नहीं मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें