फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के 11वें दिन बीच सड़क पर दुल्हन ने दिया धोखा, अब पहुंची थाने; बोली- पति नहीं पसंद, प्रेमी संग रहना है

Mon, 06 May 2024 03:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक विवाहिता को चार बच्चों के पिता से प्यार हो गया। शादी के 11वें दिन ही वो पति को बीच सड़क पर धोखा देकर प्रेमी संग भाग निकली। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो डर गई और खुद ही एक रिश्तेदार के माध्यम से थाने पहुंच गई। उसने  पुलिस को बताया कि प्रेमी के साथ ही रहना है। 
 
विज्ञापन
दुल्हन दे गई धोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति को धोखा देकर दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई थी। अब वो थाने पहुंची और बताया कि पति उसे पसंद नहीं है। प्रेमी के साथ ही रहना है। प्रेमी भी उसे साथ रखने को तैयार है। हालांकि वह चार बच्चों का पिता भी है। परिजन दोनों को समझाने में लगे रहे, लेकिन किसी की बात मानने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


 

परिजनों ने बताया कि विवाहिता की पहली शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के एक माह बाद ही वह मायके आकर रहने लगी थी। ससुराल जाने से मना कर दिया। दूसरी शादी 22 अप्रैल को फतेहाबाद क्षेत्र के एक ग्राम में की गई। बुधवार को पति विवाहिता को विदा कराकर घर जा रहा था। पर, रास्ते में ही विवाहिता ने प्रेमी के साथ जाने का प्लान बना लिया था। वो जब बाइक से जा रही थी, तभी पीछे से दूसरी बाइक पर प्रेमी आया। उसने रुकने का इशारा किया। जैसे ही पति ने बाइक धीमी की तो विवाहिता कूद गई और दौड़कर प्रेमी की बाइक पर बैठ गई। 

आरोप ये भी है कि जब पति ने विरोध किया तो प्रेमी के साथ आए उसके दोस्तों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद पति कुछ भी न कर सका। इसके बाद पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत के बाद विवाहिता की तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

उधर पुलिस की तलाश की जानकारी मिलते ही विवाहिता अपने प्रेमी के साथ खुद ही थाने पहुंच गई।  बताया कि वहां से वह लोग कानपुर, दिल्ली और मथुरा घूम एक रिश्तेदार के माध्यम से रविवार को थाना शमसाबाद पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। परिजन उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें