फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूंघट में इंटरव्यू: मेहंदी लगे हाथ और शादी के लाल जोड़े में विकास भवन पहुंची अनिशा, समाज को दिया बड़ा संदेश

Sun, 22 Feb 2026 03:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के विकास भवन पहुंचे दूल्हा और घूंघट में दुल्हन चर्चा का विषय बन गए। जिस किसी ने भी उन्हें देखा, उसकी नजर नवविवाहित जोड़े पर टिकी रही। 
विज्ञापन
इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के संजय प्लेस स्थित विकास भवन में एक नवविवाहित जोड़ा चर्चा का विषय बन गया। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को इंटरव्यू दिलाने पहुंच गया। घूंघट में इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


21 फरवरी को लाडूखेड़ा में मनोज कुमार और अनिशा की शादी थी। शादी धूमधाम से संपन्न हुई। विवाह की सभी रस्में  पूरी होने के बाद मनोज अपनी दुल्हन को विदा कराकर सीधे संजय प्लेस स्थित विकास भवन पहुंच गए। घूंघट में दुल्हन और दूल्हे को देख लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई हैरान था कि आखिर नवविवाहिता जोड़ा विकास भवन किस लिए आया है।

मनोज ने बताया कि पत्नी का आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद के लिए साक्षात्कार होना है। इसलिए वह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को सीधे इंटरव्यू दिलाने आए हैं। मनोज ने बताया कि वह लादुखेड़ा में साइबर कैफे चलाते हैं। इस दौरान मौजूद लोगों ने मनोज के इस कदम को बदलते सामाजिक परिवेश और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें