फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: झोलाछाप पर कार्रवाई के बाद चिकित्सक का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, सीएमओ बोले- जांच कराएंगे

Wed, 08 Dec 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सीएचसी प्रभारी द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल वायरल हो रहा है। इस पर सीएमओ ने कहा कि वीडियो की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील में स्वास्थ्य विभाग के एक चिकित्सक का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें चिकित्सक रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन

दिवाली से पहले हुई थी कार्रवाई
मथुरा जनपद में जिलाधिकारी के निर्देश पर झोलाछापों पर स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के चलते नोडल अधिकारियों ने टीम के साथ दिवाली से दो दिन पूर्व एक अस्पताल पर छापा मारकर ऑपरेशन थिएटर को सीज किया था। अस्पताल संचालक को अधिकारियों ने बुलाया था ऐसे आरोप लगे हैं। संचालक द्वारा चिकित्सकों से मुलाकात नहीं की गई तो दोबारा 26 नवंबर को छापा मारा गया। जिसमें उसी अस्पताल की ओपीडी को सील कर दिया गया। चिकित्सकों के न मिलने पर कार्रवाई करते हुए एक तथाकथित चिकित्सक की दुकान को सील कर दिया गया। आरोप है कि दुकान की चाबी भी अधिकारी साथ ले गए। अगले दिन सुबह ही उक्त दुकान खुली मिली।

वीडियो की सत्यता की जांच के बाद कार्रवाई

आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर का ताला खोलने की एवज में अस्पताल संचालक से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई। इसमें से पैंतीस हजार रुपये दे दिये गये और पैंसठ हजार रुपये दो-तीन दिन बाद देने की बात कही गई। इसी बीच किसी ने पैंतीस हजार रुपये रिश्वत का वीडियो बना लिया गया। जिसमें चिकित्सक रुपये गिनते हुए नजर आ रहे हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सका अधिकारी डॉक्टर एके वर्मा का कहना है वीडियो की सत्यता की जांच कराने के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें