फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई के बदले सचिव को रुपये मांगना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  •  डीपीआरओ ने की कार्रवाई
  • बीडीओ को सौंपी जांच
विज्ञापन
Bribe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सिढ़पुरा ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत के सचिव का आरटीआई के बदले पांच हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो गया। मामले की शिकायत के बाद डीपीआरओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सिढ़पुरा की बीडीओ को सौंपी है।
विज्ञापन


सिढ़पुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत अनंगपुर के योगेंद्र शाक्य ने ग्राम पंचायत के विकास संबंधी सूचनाएं विकास विभाग से मांगी। विभागीय उच्चाधिकारियों ने सूचना की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव सत्येंद्र वर्मा को सौंप दी। इसके बाद योगेंद्र शाक्य संबंधित सूचना के प्रपत्र लेने पंचायत सचिव के पास पहुंचे। करीब 2500 पेज की सूचना के लिए सचिव ने पांच हजार रुपये का खर्चा शिकायतकर्ता को देने के लिए कहा। लेकिन शिकायतकर्ता रुपये देने को तैयार नहीं था।

ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। साथ ही डीपीआरओ से मिलकर इसकी शिकायत की। डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने सचिव को निलंबित कर दिया और सिढ़पुरा के बीडीओ को मामले की जांच सौंपी है। विभागीय लोग शिकायतकर्ता के वीडियो को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि जो पांच हजार रुपये मांगे जा रहे थे वह आरटीआई सूचना की दी जाने वाली प्रतियों का शुल्क था जो सरकारी कोष में जमा होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

की है कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के मामले में सचिव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच बीडीओ से कराई जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम निर्णय लिया जाएगा- शहनाज अंसारी, डीपीआरओ।

मैंने नियमानुसार मांगे रुपये
आरटीआई में नियम है कि हार्डकॉपी की यदि फोटो स्टेट लेनी है तो सूचना मांगने वाले को फोटो स्टेट के रुपये देने होते हैं। ग्राम पंचायत अनंगपुर से संबंधित 2500 पेज की हार्डकॉपी है। इसलिए मैंने दो रुपये प्रति कॉपी के हिसाब से रुपये मांगे-  सत्येंद्र वर्मा, पंचायत सचिव।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें