फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रिश्वत मामले में फंसे किरावली के तहसीलदार, डीएम ने पद से हटाया, छुट्टी पर भेजा

Thu, 12 Nov 2020 12:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया तहसीलदार को पद से हटा दिया है। उन्हें जबरन छुट्टी पर घर भेजा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में किरावली तहसीलदार राजू कुमार को तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल मामले में डीएम प्रभु एन सिंह ने पद से हटाकर छुट्टी पर घर भेज दिया है। तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन पेज की चार्जशीट शासन भेजी गई है। राजस्व परिषद इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन



अछनेरा के एक किसान से तहसीलदार राजू कुमार पर कृषि भूमि का दाखिला खारिज करने के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसका ऑडियो वायरल हुआ था। डीएम प्रभु एन सिंह ने एसडीएम किरावली सुमित सिंह से जांच कराई। आरोपों की पुष्टि होने पर डीएम के आदेश पर तहसीलदार के खिलाफ तीन पेज की चार्जशीट तैयार की गई। कार्रवाई के लिए शासन को भेजा गया है। राजस्व परिषद से तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है।

संबंधित खबर: शर्मनाक : तहसीलदार ने मांगी तीन लाख रुपये की रिश्वत, ऑडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर: रिश्वत मांगने का मामला: तहसीलदार के खिलाफ चार्जशीट तैयार, शासन को भेजी जाएगी

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया तहसीलदार को पद से हटा दिया है। उन्हें जबरन छुट्टी पर घर भेजा है। फिलहाल किसी को तहसीलदार नियुक्त नहीं किया है। राजस्व परिषद से नए तहसीलदार की नियुक्ति का प्रस्ताव भी भेजा है। त्योहार के बाद किसी को प्रभारी के रूप में चार्ज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें