आगरा। शहर के बीचोबीच मौजूद संजय प्लेस में शनिवार को सांस लेना मुश्किल हो गया। लगातार दूसरे दिन सरकारी आंकड़ों में ही यहां का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों में एक्यूआई 314 दर्ज किया गया जो शुक्रवार को 307 पर था।
बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक रात 10 से सुबह 5 बजे के बीच स्मॉग के कारण प्रदूषण के हालात डराने वाले रहे। खतरनाक सूक्ष्म कण पीएम-2.5 की अधिकतम मात्रा 586 माइक्रोग्राम तक और पीएम-10 कणों की मात्रा 783 माइक्रोग्राम तक दर्ज की गई। शहर में छह में से पांच ऑटोमैटिक स्टेशनों का ब्योरा शनिवार को दर्ज किया गया।
शास्त्रीपुरम का स्टेशन बंद रहा। दयालबाग को छोड़कर सभी स्टेशनों पर एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंच गया। संजय प्लेस में मेट्रो के चल रहे निर्माण कार्य से उड़ रही धूल और वाहनों के जाम के कारण बढ़े प्रदूषण का असर नजर आया है।
यह रहा एक्यूआई
संजय प्लेस 314
शाहजहां पार्क 260
आवास विकास 222
रोहता 201
मनोहरपुर 190
स्मार्ट सिटी के चौराहों पर यह रहा एक्यूआई
धूलियागंज 464
कलाकृति 427
बाग फरजाना 408
संजय टॉकीज 402
छीपीटोला 407