फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्रज में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Thu, 12 Apr 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आंधी से गिरा ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ब्रज में एक बार फिर आफत बनकर आई। कई जगह घरों की छत और दीवारें गिर गईं। टिन शेड उड़कर दूर जा गिरे। पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। 
विज्ञापन


मथुरा में फरह के झुड़ावही गांव में बुधवार शाम आंधी के साथ बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई बहन और एक चचेरा भाई है। इसी गांव में पानी से भरी टंकी गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। 

आगरा में डौकी के सुल्तानपुरा में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एत्मादपुर की समोगर ग्राम पंचायत में दीवार गिरने से 70 वर्षीय ठाकुर दास की मौत हो गई। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में 20 मकानों की दीवारें गिरी हैं। ताजगंज के महुआखेड़ा में दीवार गिरने से इसके मलबे के नीचे दबकर बाबू खां (55) और गौरी शंकर ( 75) की मौत हो गई। फतेहाबाद में चंबल नदी पर बना पेंटून पुल बह गया है।

दीवार गिरने से फिरोजाबाद में लाइनपार के गांव वासुदेवपुर में 65 वर्षीय रघुवीर और नगला आसा में 13 वर्षीय सुनील की मौत हो गई।
Trending Videos

गिरा पेड़ और टूटी दीवार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में फरह के झुड़ावही निवासी महेश और नरेश मजदूरी करते हैं। ये दोनों घर की महिलाओं के साथ मजदूरी करने गए थे। घर पर नरेश का बेटा करन (3), बेटी विशाखा (5) के साथ महेश का बेटा बिट्टू (4) थे। तीनों बच्चे एक कमरे में पलंग पर बैठकर खेल रहे थे। 

इसी दौरान कमरे की छत बच्चों पर गिर गई। आसपास के लोग पहुंचे। मलबा हटाकर बच्चों को निकाला गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इसी गांव में मकान की छत पर रखी पानी की टंकी आंधी में उड़कर अतर सिंह की पत्नी रेशम (70) के ऊपर गिर गई। रेशम की मौके पर ही मौत हो गई।

आगरा में आंधी ने तबाही मचा दी। इस दौरान बारिश हुए और ओले भी गिरे। 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। ताजमहल के प्रवेश द्वारों के दो गुलदस्ता पिलर गिर गए। 

आंधी से गिरी टिन शेड - फोटो : अमर उजाला
आंबेडकर जयंती के लिए बनाया जा रहा भीमनगरी का मंच ढह गया। इसके पीछे बैठे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एमजी रोड पर पेड़ की टहनी और पोल गिरने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। आटो में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। शाहगंज स्थित सराय ख्वाजा मस्जिद की मीनार आंधी में ढह गई। 

इससे मस्जिद की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। फिरोजाबाद में भी आंधी से जगह-जगह बिजली के पोल, होर्डिंग्स गिर गए। गांवों में छप्पर उड़ गए। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

अप और डाउन रेल मार्ग बाधित

indain railways - फोटो : demo pic
आगरा-दिल्ली रेल रेल मार्ग पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) कई स्थानों पर टूटने के कारण अप और डाउन रेल मार्ग बाधित हो गया। इस ओर से गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। रुई की मंडी रेल फाटक भी टूट गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें