फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्रांडेड घी आधी कीमत पर ऐसे होता था तैयार, पुलिस ने फैक्टरी मालिकों के फोटो किए जारी; इन राज्यों में तलाश

Wed, 08 Jan 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ब्रांडेड घी खरीदने के बाद आप तो बेफिक्र हो जाते हैं, लेकिन क्या ये असली है। आगरा में पकड़ी गई फैक्टरी में कई ब्रांड के नकली घी को आधे रेट में तैयार किया जा रहा था। 
 
विज्ञापन
नकली घी का कारोबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज में पकड़ी गई नकली देसी घी की फैक्टरी के मालिकों ग्वालियर के पंकज अग्रवाल, नीरज और बृजेश अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए सात राज्यों की पुलिस को फोटो भेजे गए हैं। पुलिस को जानकारी मिली कि छह साल पहले जयपुर में पंकज के बड़े भाई मनोज अग्रवाल का नकली देसी घी का गोदाम पकड़ा गया था। फैक्टरी मालिक कुछ ट्रांसपोर्टरों के संपर्क में थे। इस पर पुलिस टीम जानकारी ले रही है।
विज्ञापन


 

दो जुलाई को कहरई में नकली देसी घी की फैक्टरी पकड़ी गई थी। मैनेजर राजेश भारद्वाज सहित पांच लोगों को जेल भेज था। फैक्टरी मालिक दाल बाजार, ग्वालियर के पंकज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल नकली देसी घी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, असम व बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बेचते थे। बिल्टियों के आधार पर पुलिस आगरा-ग्वालियर के ट्रांसपोर्टरों से भी पूछताछ कर रही है। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि आरोपियों की फोटो संबंधित शहरों की पुलिस के साथ साझा की है, जिससे अगर, कहीं भी आरोपी छिपे होंगे तो जानकारी ली जा सके। वहीं नकली घी खरीदने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।



 
विज्ञापन

कॉल डिटेल भी खंगाल रहे
एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि आरोपियों के आगरा के अलावा भी अन्य शहरों में नकली देसी घी की फैक्टरी संचालित करने की आशंका है। इसको लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। ग्वालियर में आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहां भी पुलिस ने नकली देसी घी बरामद कर कार्रवाई की थी। संचालकों की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है, जिससे यह पता किया जा रहा कि किन लोगों को माल भेजा जाता था। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। अन्य लोग पकड़े जाएंगे तो पूरे नेटवर्क का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें -  UP: हेलो...युवती की सुरीली आवाज और फिर ऐसा स्कैम, जिसमें फंस गए 58 वर्षीय शिक्षक; तीन दिन में गवां दी जमा पूजी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें