फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने गोली मारकर की नाबालिग छात्रा की हत्या, ग्रामीणों से घिरा देख खुद को भी उतारा मौत के घाट

Fri, 01 Jun 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
मृतक टीचर के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने नाबालिग प्रेमिका की पहले गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


गोली लगने से युवक की भी मौत हो गई। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। वारदात को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह तरह के चर्चे हैं।

यह वारदात सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में हुई। जहां सिद्धार्थ बाल मंदिर के शिक्षक सुनील ने गांव की ही 14 वर्षीय किशोरी को कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली लगने से किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते बिलखते युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव के हुनमानगढ़ी मंदिर के पास फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों से बचने के लिए आरोपी युवक सुनील एक बुर्जी में घुस गया, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ काफी अधिक थी। 

कोई बुर्जी में आग लगाने की बात कर रहा था तो कोई लाठी डंडों से निकालकर पीटने की बात कर रहा था। ऐसी स्थिति देख सिरफिरा सुनील बुर्जी से बाहर निकला और उसने खुद को भी गोली मार ली। 

मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी राजेश मीना ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें