फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: प्रेमिका ने मांगी उधारी तो टूट गया दिल, प्रेमी ने पहले दुपट्टे से घोंटा गला फिर घोंपा सूजा 

Sun, 19 Jun 2022 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

नगला किशन सिंह के बंबा के पास मिली महिला की लाश की शिनाख्त करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने मृतका के मोबाइल से चैटिंग की डिटेल निकाली, जिससे पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई।
 
 
विज्ञापन
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिल में अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला किशन सिंह में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।  महिला का शव बंबा के पास मिला था। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की। शक के आधार पर महिला के प्रेमी के पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा। इस दौरान प्रेमी के मोबाइल की चैटिंग से हत्या का राज खुल गया। उसने महिला की हत्या करने की बात कबूल की है। बताया कि डेयरी चलाने के लिए उसने अपनी प्रेमिका महिला से 80 हजार रुपये लिए थे। मांगे जाने पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला किशन सिंह में बृहस्पतिवार शाम को हाथरस के महेवा निवासी अर्चना का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल चैटिंग के आधार पर एक युवक को पकड़ा था, जो महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। बताया गया है कि डेयरी चलाने के लिए उसने अपनी प्रेमिका महिला से 80 हजार रुपये लिए थे। मांगे जाने पर उसकी हत्या कर दी।

एक साल से था महिला के संपर्क में  

थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि गांव नगला किशन सिंह निवासी अमित को जिनावली चौराहा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह एक साल पहले अर्चना के संपर्क में आया था। पति से विवाद के कारण वह आगरा में टेढ़ी बगिया में रहने लगी। अर्चना से उसने 80 हजार रुपये उधार लिए थे। 

दुष्कर्म के मामले में फंसाने की दी थी धमकी 

जब अमित ने रुपये वापस नहीं किए तो अर्चना ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। इस पर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को उसे अपने खेतों की ओर नहर किनारे बुलाकर गले में पड़े दुपट्टे से गला घोंटा। बाद में सूजे से गर्दन पर कई वार किए। दुष्कर्म कर हत्या का रुप देकर भटकाने के उद्देश्य से उसकी कुर्ती फाड़ दी तथा सलवार नहर के किनारे फेंक दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें