उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना किशनी में सोमवार को ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बालिग होने का प्रमाणपत्र लेकर प्रेमी युगल थाने पहुंच गए। दोनों ने थाना प्रभारी निरीक्षक से शादी कराए जाने की मांग की। यह सुनकर थाना प्रभारी चौंक गए। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलाया। पूछताछ के बाद युवक और युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
आगरा के 12 गांव में मकानों पर लटके ताले, वायरल फोटो देखकर घर छोड़ रहे लोग, यह है मामला
सोमवार को कन्नौज के सौरिख क्षेत्र निवासी एक युवक किशनी निवासी युवती के साथ थाने पहुंचा। उसने प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह से मुलाकात की। दोनों ने थाना प्रभारी को बालिग होने के प्रमाण के तौर पर हाईस्कूल की मार्कशीट दिखाई। युवक और युवती ने बताया कि वह दोनों बालिग हैं और प्यार करते हैं। शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार वाले कहीं दूसरी जगह शादी की बात चला रहे हैं। परिजन उनके रिश्ते के विरोध में हैं।
प्रेमिका की मांग पूरा करने के लिए चोरी कर ली भाई की भैंस, बेचने से पहले आरोपी गिरफ्तार
प्रेमी युगल ने थाना प्रभारी से शादी कराए जाने की गुहार लगाई। इस प्रभारी निरीक्षक ने दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया। प्रेमी युगल के परिजनों ने लिखित में शादी के लिए 15 दिन का समय मांगा। कहा कि वह दोनों के निकाह के संबंध में सोच समझकर निर्णय लेंगे। पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजनों से कहा कि ये दोनों बालिग हैं, उनकी भावनाओं का ख्याल रखकर फैसला किया जाए। इसके बाद दोनों को परिजनों के साथ भेज दिया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।