फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर में प्रेमिका की धुनाई

Sat, 25 Apr 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर बखेड़ा खड़ा कर दिया। प्रेमी और उसके परिवारीजनों को जमकर खरीखोटी सुनाई। प्रेमी पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी ने प्रेमिका की जमकर धुनाई लगा दी। पुलिस प्रेमी और प्रेमिका को थाने ले आई। दो घंटे तक पंचायत चली। इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी पर खर्च की रकम वापस ले ली। उसने लिखकर दे दिया कि अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।  
विज्ञापन

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती दो साल पहले एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक दुकान पर काम करने वाले युवक से हुई। मोबाइल पर बातें शुरू हो गईं। युवक पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने बताया कि युवती ने युवक को अपने घर पर बुलाया। दोनों घूमने जाते थे। युवती शादी की बात करने लगी। इस पर युवक ने दूरी बना ली। आठ महीने पहले युवक ने मोबाइल नंबर बदल लिया तो वह घर पर आने लगी। छह महीने पहले घर पहुंची थी। तब भी मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस के सामने युवती ने दोबारा नहीं मिलने की बात पर समझौता कर लिया।
शुक्रवार दोपहर एक बार फिर युवती युवक के घर पहुंच गई। उसनेे हंगामा शुरू कर दिया। इस पर युवक की पत्नी और अन्य महिलाओं ने युवती की जमकर धुनाई लगाई। प्रेमिका ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि उसकी हत्या का प्रयास किया गया है। सिकंदरा पुलिस दोनोें पक्षों को थाने ले आई। प्रेमिका कार्रवाई पर अड़ गई। थाने पर भी हंगामा करने लगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती ने समझौता कर लिया है। युवक का आरोप था कि युवती उसके पीछे पड़ी है। उसे पूर्व में वीजा दिलवाकर विदेश भेजना चाहती थी। उससे 4.5 लाख की रकम मांग रही थी। वहीं युवती का कहना था कि युवक ने शादी का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें