फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: विषाक्त पदार्थ खाने के बाद ट्रेन से कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिले थे दोनों

Tue, 30 Nov 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती एक ही दुपट्टे से बंधे पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सैंया के जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह प्रेमी युगल ने एक साथ कमर पर दुपट्टा बांधकर ट्रेन से छलांग लगा दी। दोनों ने ट्रेन से कूदने से पहले विषाक्त पदार्थ भी खाया। दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। जीआरपी कैंट का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। प्रथम दृष्टया शादी नहीं हो पाने की वजह से आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

शव ट्रैक पर होने की सूचना मिली थी

सोमवार सुबह तकरीबन 11:15 बजे युवक और युवती के थाना सैंया के जाजऊ रेलवे स्टेशन से धौलपुर की तरफ करीब 500 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर थाना सैंया के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल फोर्स के साथ पहुंच गए। युवक और युवती की कमर दुपट्टे से बंधी थी। युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। वहीं युवती भी गंभीर हालत में थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों एक ट्रेन से आ रहे थे। उन्होंने कपड़े से खुद को बांधकर छलांग लगाई है। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। मगर, हालत गंभीर होने पर दोनों को वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेज दिया गया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हुई।

आधार कार्ड से हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतकों के पास बैग थे, जिनमें कपड़े रखे थे। कपड़ों से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान कागारौल निवासी 25 वर्षीय हरिओम मंगल के रूप में हुई। वहीं उसके साथ मरने वाली 17 वर्षीय किशोरी थी। वह धौलपुर के बसई नवाब की रहने वाली थी। घटना रेलवे लाइन पर होने की वजह से जीआरपी पहुंच गई।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि जाजऊ रेलवे स्टेशन के पास युवक और किशोरी कपड़े से बांधकर ट्रेन से कूदे थे। कूदने से पहले दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन भी किया था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की मौत के बारे में डाक्टर ने बताया। मामले की जांच की जा रही है। 

जाति की दीवार बन गई थी बाधा
थाना जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक डीके द्विवेदी ने बताया कि हरिओम की बुआ की ससुराल किशोरी के गांव में है। इस कारण युवक का वहां आना-जाना हो गया। इस दौरान ही किशोरी से उसकी दोस्ती हो गई। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों शादी करना चाहते थे। मगर, जाति की दीवार आड़े आ रही थी। परिवार के लोगों को जानकारी हो गई थी। दोनों के रिश्ते का परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। शनिवार को दोनों घर से निकल गए थे। इसके बाद तलाश किया, लेकिन मिले नहीं। गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। आशंका है कि शादी न होने की वजह से तनाव में आकर आत्महत्या की है। वह किस ट्रेन में और कहां से बैठे, यह पता किया जा रहा है। परिजन आगरा पहुंच गए हैं। उन्होंने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द किया जाएगा। 

आगरा: परिवार परामर्श केंद्र में मिटे पति-पत्नी के मतभेद, छह परिवारों में लौटीं खुशियां
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें