टीईटी परीक्षा आए थे शेर सिंह
परिवार के लोगों ने बताया कि शेर सिंह मथुरा के गांव नगला बली के रहने वाले थे। उनके एक डेढ़ साल का बेटा और पांच महीने की बेटी है। शेर सिंह खेतीबाड़ी करते थे। वह शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आगरा आए थे। परीक्षा निरस्त होने पर घर नहीं गए। रिश्तेदार के यहां शादी होने की वजह से रात में रुक गए। वह अपनी बाइक लेकर आए थे। इसी बाइक से लौटते समय हादसा हुआ।
पढ़ाई करता था गोलू
किशोरपुरा निवासी गोलू उर्फ प्रिंस दो भाइयों में बड़ा था। वह पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं प्रिंस पुत्र संजय अपना निजी काम करता था। उसके पिता संजय एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह दो भाई और एक बहन में बड़ा था। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
वाहन की तलाश में खंगाले सीसीटीवी फुटेज
पथौली चौकी के प्रभारी योगेंद्र शाक्य ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं। मगर, वाहन का पता नहीं चल सका। इसकी वजह भी पता की जा रही है।
आगरा: परिवार परामर्श केंद्र में मिटे पति-पत्नी के मतभेद, छह परिवारों में लौटीं खुशियां