फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम संबंध के शक में किशोर को कमरे में बंद कर किया टॉर्चर, प्रताड़ित कर मार डाला; देखकर चीख उठे घरवाले

Thu, 30 May 2024 11:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

प्रेम संबंध के शक में किशोर को कमरे में बंद कर टॉर्चर किया था। प्रताड़ित करने के बाद मार डाला। देखकर घरवाले चीख उठे। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेम संबंध के शक में किशोर को बंद कमरे में प्रताड़ित किया गया था। इसके बाद उसे घायल अवस्था में फिरोजाबाद के लतीफपुर गांव में एक पेड़ के नीचे फेंक दिया। इलाज को दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


परिजन ने एत्मादपुर थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। एक परिवार के लोगों पर शक जताया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर उसने अपराध की बात कुबूल कर ली। मृतक के परिजन की तहरीर पर एत्मादपुर में केस दर्ज किया गया। वारदात 19 मई रात 2.30 बजे की है।

मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नगला तुलसी का है। यहां का निवासी नवीन यादव (17) दसवीं कक्षा का छात्र था। वह 19 मई से घर से लापता था। परिजन ने इस मामले में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। नवीन फिरोजाबाद के गांव लतीफुर में बुधवार को घायल मिला। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां दो दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन ने कस्बे के पड़ोसी गांव के एक परिवार के यहां आने-जाने की बात पुलिस को बताकर लड़की के परिजन पर शक जताया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने युवती के पिता को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि नवीन उसकी बेटी से बातें करता था। घटना वाली शाम को भी वह घर आया था। उसे मेरी पत्नी ने कमरे में बंद कर दिया। फिर मैंने नवीन को डंडे से पीटा। उसकी मुंह पर चप्पलें मारीं। वो बेहोश होकर गिर पड़ा। मैं उसे मरा हुआ समझकर अपने साले की मदद से कार से लतीफपुर गांव के बाहर फेंक आया।

एत्मादपुर प्रभारी निरीक्षक के अनुसार वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने बताया उसकी बेटी से किशोर के प्रेम संबंध होने का शक था। बदनामी से बचने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। वारदात में उसकी पत्नी व साला भी शामिल था। मृतक का मोबाइल फोन भी आरोपी से पुलिस ने बरामद किया है।

परिजन ने किया थाने पर हंगामा

नवीन तीन दिन तक घर नहीं पहुंचा। घर से गायब होने के चौथे दिन उसकी मौत की सूचना मिली। तहरीर के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में परिजन ने थाने पर हंगामा किया था। पुलिस पर हत्याकांड में लापरवाही के आरोप लगाए थे। जिसके बाद तीन नामजद के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें