फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी दिलाने के बहाने की गंदी हरकत, टॉयलेट के भीतर इस हाल में मिला मासूम

Thu, 15 Feb 2018 06:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
child abuse
विज्ञापन
आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चार साल के मासूम को रिश्तेदार युवक टॉफी दिलाने के बहाने शौचालय में ले गया। इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। बच्चे को परिवारीजन तलाश करने लगे। 
विज्ञापन


युवक के साथ बालक मिल गया। लोगों ने आरोपी की पिटाई लगा दी। मोहल्ले में दो दिन तक पंचायत चलती रही। इसके बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

जगदीशपुरा क्षेत्र के व्यापारी अपनी रिश्तेदार की बेटी की शादी में आए थे। रात आठ बजे उनका चार साल का बेटा लापता हो गया। इस पर परिवारीजन उसे ढूंढने लगे। 
विज्ञापन


बच्चे के लापता होने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। लोग तलाश में जुट गए। बालक मोहल्ले में शादी समारोह पंडाल के पास बने सार्वजनिक शौचालय में रोता हुआ मिला। 
Trending Videos
विज्ञापन

रिश्तेदार युवक उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इस पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक नशे की हालत में था। दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार होने के कारण कार्रवाई से इनकार करने लगे। 

इसको लेकर दो दिन तक पंचायत चलती रही। बाद में एक संस्था के पदाधिकारी और चाइल्ड लाइन सदस्य रितु पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
 
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले में पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर कुकर्म के प्रयास और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी दो बच्चों का पिता है और राज मिस्त्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें