आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चार साल के मासूम को रिश्तेदार युवक टॉफी दिलाने के बहाने शौचालय में ले गया। इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। बच्चे को परिवारीजन तलाश करने लगे।
युवक के साथ बालक मिल गया। लोगों ने आरोपी की पिटाई लगा दी। मोहल्ले में दो दिन तक पंचायत चलती रही। इसके बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जगदीशपुरा क्षेत्र के व्यापारी अपनी रिश्तेदार की बेटी की शादी में आए थे। रात आठ बजे उनका चार साल का बेटा लापता हो गया। इस पर परिवारीजन उसे ढूंढने लगे।
बच्चे के लापता होने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। लोग तलाश में जुट गए। बालक मोहल्ले में शादी समारोह पंडाल के पास बने सार्वजनिक शौचालय में रोता हुआ मिला।