फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव बूढ़ाहार निवासी एक राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार शाम को शव ग्रामप्रधान के घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने शंका जाहिर करते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाहार निवासी 32 वर्षीय विनय कुमार राजमिस्त्री था। बीते कुछ माह से वह गांव बिलसड़ा के प्रधान के घर काम कर रहा था। मंगलवार शाम को परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव गांव में प्रधान के घर के बाहर पड़ा है। पता लगने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। विनय के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला।
लेकिन उसके मुंह से झाग निकल रहा था। लोगों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। विनय की मौत को लेकर पिता श्रीकृष्ण ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें