फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे में करंट आने से मासूम की मौत, वीभत्स दृश्य देखकर दहले लोगों के दिल

Tue, 08 Oct 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
दो साल के मासूम की बिजली खंभे में आए करंट से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मकान के बाहर लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट आने से एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने मासूम का शव खंभे से चिपका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद कराई, जिसके बाद मासूम का शव हटाया गया। वीभत्स दृश्य देख हर कोई सिहर उठा। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला न्यू रेवाड़ी कैलाश मंदिर के पीछे गली में योगेश पुत्र सोनपाल के मकान के सामने ही विद्युत पोल लगा है। पोल में सोमवार को अचानक करंट आ गया। गली में खेल रहा योगेश का दो वर्षीय बेटा संकेत का हाथ पोल से टकरा गया और वह चिपक गया।

ये भी पढ़ें: मैनपुरीः आशियाना बनने से पहले हादसे ने छीन लीं खुशियां, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
विज्ञापन


पड़ोस के बच्चों के शोर पर परिजन खंभे के पास पहुंचे। तब तक करंट ने मासूम की जान ले ली। सूचना के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई बंद की। तब बच्चे को परिजनों ने खंभे से हटाया। परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मासूम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पत्नी की मौत के बाद युवक ने रचाई दूसरी शादी, दुल्हन की असलियत जानकर उड़ गए होश

पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि विद्युत पोल में करंट आने की जानकारी विभाग को पहले कई बार मोहल्ले के लोग दे चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई और हादसा हो गया। इससे पहले करंट की वजह से घमंडी सिंह के मकान में भी नुकसान हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें