फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: मां-बाप के सामने जिंदा जल गया मासूम बेटा, बिटिया की हालत गंभीर

Thu, 07 Mar 2019 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीण
विज्ञापन
कासगंज जिले में बुधवार को ऐसी घटना हुई, जिसने लोगों को झकझोर दिया। थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नरदोली के अलोखर नगला में एक मासूम बच्चे की जलकर मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 
नरदोली, सिकंदरपुर वैश्य निवासी अतरपाल, उसकी पत्नी भगवान देवी, पुत्र कन्हईलाल (7) और पुत्री नंदनी (3) के साथ खेत पर गए थे। बच्चों ने जिद की तो उन्हें खेत में बने मचान पर बिठा दिया। इसके बाद दंपती खेती के कार्य में लग गए।   

इसी दौरान मचान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे मचान पर बैठे दोनों बच्चे आग में घिर गए और चिल्लाने लगे। जब तक परिजन मदद को पहुंचते तब तक दोनों बच्चे काफी जल चुके थे। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नंदनी की हालत गंभीर

घटना में कन्हईलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन नंदनी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन नंदनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। 

उधर, सूचना मिलने के बाद सीओ गवेंद गौतम, नायब तहसीलदार आसिफ अली, राजस्व निरीक्षक सत्यवीर, थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

तहसीलदार ने बताया कि मृतक बच्चे के परिवारीजनों को दैवीय आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि मचान में आग कैसे लगी है, इसका पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें