फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी: पत्नी को साथ न भेजने पर उठाया खौफनाक कदम, मासूम साले की पत्थर मारकर हत्या

Mon, 10 May 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

दामाद प्रीति को लेने के लिए आया। ससुर ने मना कर दिया। इससे गुस्साए विष्णु शनिवार की देररात मासूम साले भिखारी को सोते हुए उठाकर ले गया। बीज गोदाम के पीछे ले जाकर साले की पत्थर से वार करके हत्या कर दी। 
विज्ञापन
हत्या: मथुरा में हत्या करने वाला आरोपी और मासूम बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में पत्नी को न भेजने पर गुस्साए पति ने मासूम साले की सिर में पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बहनोई सोते हुए साले को उठाकर गांव झंरौठा के बलदेव-सादाबाद मार्ग पर बीज गोदाम के पीछे ले गया था। ग्रामीणों ने सनकी बहनोई को पकड़कर बलदेव पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव और खून से सना पत्थर बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव झंरौठा निवासी उदयवीर सिंह का दामाद विष्णु पुत्र मानिकचंद निवासी सेक्टर-6 आवास विकास बोदला, जगदीशपुरा (आगरा) प्रीति को लेने के लिए आया। ससुर ने मना कर दिया। इससे गुस्साए विष्णु शनिवार की देररात मासूम साले भिखारी को सोते हुए उठाकर ले गया। बीज गोदाम के पीछे ले जाकर साले की पत्थर से वार करके हत्या कर दी।

परिजनों ने ग्रामीणों के संग मासूम की तलाश की तो बीज गोदाम के पीछे हत्यारोपी बहनोई मिला, पास में ही खून से लथपथ भिखारी का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने हत्यारोपी की धुनाई कर डाली। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव और खून से सना पत्थर कब्जे में लिया। हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि पत्नी को न भेजने के चलते बहनोई ने साले के सिर में पत्थर मारकर हत्या की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था भिखारी
पांच बहन और भाइयों में सबसे छोटा था पांच साल का भिखारी। मासूम की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस वारदात से हर कोई हैरत में है।  

एक साल पहले हुई थी शादी, तीन महीने से प्रीति थी मायके में
उदयवीर की बेटी प्रीति की शादी करीब एक साल पहले आगरा के विष्णु से हुई थी। आरोप है कि लगातार मारपीट के चलते तीन महीने पहले प्रीति ससुराल से आकर मायके में रहने लगी। आरोप है कि दहेज के चलते आए दिन मारपीट प्रीति से होती थी। शनिवार को विष्णु लेने आया तो उदयवीर ने इनकार कर दिया। गुस्साए विष्णु ने इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया। 

एक ही पत्थर के वार से भिखारी की गई जान, शरीर पर मिले खरोंच के निशान
विष्णु ने सिर में पत्थर से तो एक ही वार किया, पर शरीर पर खरोंच के निशान बेरहमी की तरफ साफ इशारा कर रहे थे। जगह-जगह शरीर पर खरोंच के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में एक ही वार से हत्या होना आया है। एसपी देहात ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में पत्थर के एक वार से भिखारी की मौत हुई है। शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं।

मासूम की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। पत्नी को ले जाने से मना करने पर विष्णु ने वारदात को अंजाम दिया है। - डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी

एटा में चुनावी रंजिश में हत्या: धमकी के बाद नवनिर्वाचित प्रधान ने वृद्ध को गोलियों से भूना
मैनपुरी: कोरोना संक्रमित चार और मरीजों की मौत, जेल में निरुद्ध 17 बंदियों सहित 175 पॉजिटिव मिले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें