फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सम्मान के लिए झुके, दबाव में नहीं

विज्ञापन
बीते दिनों चौधरी बाबूलाल को लेकर बयान देते हुए बाल योगी।
विज्ञापन
मलपुरा। फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल योगी एक खुले नाले की समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों के बीच पहुंचे, नाले की गंदगी की वजह से कई लोगों को कैंसर और अन्य बीमारियां हो गई है मैं हरीश राजपूत तो उसे सुनील पप्पू मछला हरिओम शामिल है जो की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं इन्हें देखने के लिए बाल योगी वहां पहुंचे, जहां उन्होंने चौधरी बाबूलाल को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए विधायक पर टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि एक विधायक है, जो कहता है किउसने हजारों लड़कियों को शिक्षा दी है, लेकिन फीस नहीं होने की वजह से बच्चों को विद्यालय से बाहर कर देते हैं।
विज्ञापन

वहीं, बाल योगी ने विधायक और उनके पुत्र के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद बाल योगी बुधवार को विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक चौधरी टिप्पणी को लेकर क्षमा मांगी, इसके बाद शाम को ही बाल योगी ने एक अलग वीडियो जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि विधायक के समर्थकों ने उनका क्षमा मांगने वाला वीडियो गलत तरीके से पेश किया है। इसके बाद उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सोशल मीडिया पर फिर से टिप्पणी करना शुरू कर दिया। हालांकि योगी ने कहा कि ज्यादातर जिले के विधायक अपनी बेटों को आगे करते हैं, उन्होंने किसी के प्रेशर में आकर क्षमा नहीं मांगी। उनका कहना है कि चौधरी बाबूलाल के कई फोन उनके पास आए, जिसके बाद वह माफी मांगने के लिए उनकी आवास पर गए। वह बड़ों का आदर करते हैं। इसलिए उन्होंने गलती से कुछ शब्द निकलने को लेकर क्षमा मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें