फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: सिकंदरा पर फ्लाईओवर और मेट्रो स्टेशन दोनों बनेंगे...बनाई जाएगी सर्वे रिपोर्ट, फिर निर्णय

Tue, 10 Sep 2024 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सिकंदरा हाईवे पर एक ओर फ्लाईओवर और दूसरी तरफ मेट्रो का एलिवेटेड स्टेशन बनाने पर बात बन गई है। एनएचएआई-यूपीएमआरसी के अधिकारियों की बैठक हुई। अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
आगरा  मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  सिकंदरा पर फ्लाईओवर और मेट्रो स्टेशन दोनों बनाने की तैयारी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों में लगभग सहमति बन गई है। इस पर सर्वे कर अंतिम रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन





 
Trending Videos

यूपीएमआरसी के 17 स्टेशन हाईवे से होकर गुजरेंगे। इसमें पहले कॉरिडोर के आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा है। इसमें एनएचएआई का सिकंदरा पर 40 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर बनाने की योजना है। ऐसे में मेट्रो के स्टेशन के लिए एनओसी नहीं दी थी। एनएचएआई ने डबल डेकर रोड बनाने का भी प्रस्ताव दिया, जिस पर यूपीएमआरसी ने बनाने पर असहमति जताई थी।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि सिकंदरा पर एक ओर फ्लाईओवर और दूसरी ओर मेट्रो स्टेशन बनाने पर दोनों में सहमति बन गई है। जल्द इसका सर्वे किया जाएगा, इसके बाद अंतिम रिपोर्ट बनेगी। एनएचएआई से जल्द एनओसी मिल जाएगी, फिलहाल सिविल कार्य करने की मौखिक अनुमति दे दी है। दूसरे कॉरिडोर का टेंडर हो गया है, इसका अगले महीने से निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें