फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्मिता रोल बॉल लीग का खिताब बोस्टन के नाम

Sun, 29 Mar 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अस्मिता रोल बॉल लीग
विज्ञापन
आगरा। खेलो इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित आगरा अस्मिता रोल बॉल लीग का समापन शनिवार को बोस्टन पब्लिक स्कूल में उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शनिवार को खेले गए मुकाबलों में बोस्टन पब्लिक स्कूल ने डीपीएस शास्त्रीपुरम को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में होली पब्लिक जूनियर कॉलेज ने सेंट पॉल स्कूल को 6-4 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। फाइनल मुकाबले में बोस्टन पब्लिक स्कूल की टीम ने होली पब्लिक जूनियर स्कूल को 7-2 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं सेंट पॉल स्कूल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि आंचल कटियार व कीर्ति कटियार रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सचिव अजय कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पहली बार प्रतिभाग करते हुए डीपीएस ताज सिटी के खिलाड़ियों ने सभी का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता में अजय, राहुल टोयजा, प्राची, हिमांशु, अर्पित व मेघ चतुर्वेदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन सचिव पूर्णिमा सिसोदिया, सुमित पाराशर, अंकिता सिंह व प्रीति राजपूत ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें