फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज में बस, रूट, चालक- परिचालक सब ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा रोडवेज बस संचालन की कार्यप्रणाली एक अप्रैल से ऑनलाइन होगी। इसमें बस, रूट चालक, परिचालक के विवरण ऑनलाइन होंगे। शासन के निर्देश पर रोडवेज के आरएम बीपी अग्रवाल ने रोडवेज की पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए पहले से ही कवायद शुरू कर दी थी। इसके लिए महीनों पहले मानव संपदा पोर्टल पर डाटा फीडिंग का काम चल रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि सुगम यात्रा एप में चालक ,परिचालक एवं बसों की सही विवरण भरना होगा। नया बस क्रू एलाटमेंट अपडेट होगा। बस आवंटन, रूट, किलोमीटर, अवकाश और जवाबदेही की व्यवस्था पारदर्शी और सुव्यवस्थित हो जाएगी। चालक और परिचालक के नाम को पोर्टल पर फीड किया गया है। सभी को अलग अलग यूजर आईडी और पासवर्ड मुहैया कराया जाएगा। उसी के आधार पर उनकी ड्यूटी लगेगी। जो बस जिस चालक परिचालक के नाम आवंटित होगी, वही उसे लेकर जाएगा।

रोडवेज के अधिकारी पोर्टल से पूरी व्यवस्था पर नजर रख सकेंगे। इसके लिए व्हाट्सएप एप पर ग्रुप भी बनाया गया है। आरएम ने बताया कि व्यवस्था को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसकी निगरानी भी की जाएगी। बस किस रूट पर चलेगी और कितने किलोमीटर दौड़ेगी, यह पूरी जानकारी पहले से ही ऑनलाइन फीड रहेगी। इससे मनमानी पर रोक लगेगी और सभी की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें